शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान बैरसिया निवासी हनीफ खान के रूप में हुई है।
प्रियंक मिश्रा ने संभाला भोपाल कलेक्टर का कार्यभार: बोले- भोपाल होगी सबसे अच्छी राजधानी,
शव के पास बाइक भी पड़ी हुई थी
बुधवार को किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ खान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। मृतक का शव घर से 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित ढाबा के पास मिला है। शव के पास बाइक भी पड़ी हुई थी, जिससे एक्सीडेंट का मामला माना जा रहा था। पुलिस जांच में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। व्यापारी हनीफ वार्ड-12 बैरसिया का रहने वाला था। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मृतक को गोली इतनी पास से मारी गई कि सीने के आर-पार हो गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले-
बाइक सवारों को मौके से भागते देखा
पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक को परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे।शाम 4.30 बजे के करीब शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक ही गोली फायर की थी वहीं, परिजनों के मुताबिक हनीफ का किसी से विवाद या पुरानी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने भी जानकारी दी है कि उन्होंने कुछ बाइक सवारों को मौके से भागते देखा था।
पुराने रंजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता
देहात एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया का कहना है कि परिजनों के कथन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। लूट से जुड़ा कोई एंगल नहीं है लेकिन पुराने रंजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की भी सहायता ली जा रही है। नीरज चौरसिया का यह भी कहना है कि रिलेशनशिप से जुड़ा कोई मामला भी इसमें शामिल आ सकता है। उनके साथ दो तीन रिलेशनशिप के मामले सामने आए हैं। सभी तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की तलाश कर ली जाएगी।
Exclusive: सिस्टम पर साइकिल से वार ‘सेनानियों के नाम पर राजनीति बंद करो’, किसान की देशव्यापी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

