हेमंत शर्मा, इंदौर। देश में आजीदी के नायकों के नाम पर मंच सजते हैं, भाषण होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है। इसे एक किसान ने साइकिल पर निकलकर उजागर करने की ठान ली है। बलिया का किसान विनोद सेवक सीधे सिस्टम को चुनौती दे रहा है और कह रहा है “सम्मान नहीं, सिर्फ इस्तेमाल हो रहा है।”
“देश में दो भारत क्यों?”
विनोद सेवक का सबसे बड़ा सवाल सीधा और चुभने वाला है। एक तरफ नेताओं को Z+ सुरक्षा, VIP ट्रीटमेंट, दूसरी तरफ आम आदमी लाइन में खड़ा, धक्के खाता, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसता है। वे कहते हैं, “क्या यही वो भारत है जिसका सपना स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था?” उनकी मांग साफ है, एक देश, एक कानून, एक व्यवस्था।
सेनानियों के नाम पर ‘सियासी कारोबार’ का आरोप
उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा कि आज राजनीतिक दल स्वतंत्रता सेनानियों के नाम को “इमोशनल टूल” की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आते ही श्रद्धांजलि, बाकी समय खामोशी, यही असली तस्वीर है। यह पहली बार नहीं है। 2021 में भी वे 30 राज्यों की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। हर राज्य भवन में जाकर 17 जनसरोकार के मुद्दों पर ज्ञापन दिया, लेकिन नतीजा? सिस्टम ने सुना, लेकिन माना नहीं।
EOW की बड़ी कार्रवाईः पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रेड, जांच जारी
अबकी बार सीधा दबाव बनाने की कोशिश
इस बार उनका अंदाज और ज्यादा आक्रामक है। 20 दिसंबर तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए वे पूरे देश में एक ही बात गूंजाना चाहते हैं ,“दोहरी व्यवस्था खत्म करो, वरना सवाल सड़कों पर और तेज होंगे।”
‘अमृत धाम’ का सपना, सिस्टम को आइना
विनोद सेवक सिर्फ सवाल नहीं उठा रहे, बल्कि समाधान की बात भी कर रहे हैं। वे “अमृत धाम” बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, जहां 30 स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि की मिट्टी लाई जाएगी, ताकि देश को याद रहे कि आज़ादी सिर्फ किताबों की कहानी नहीं, बलिदानों की विरासत है।
महिला आरक्षण के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक्टिव बीजेपीः X पर किया पोस्ट, इतिहास की नई ललकार,
सीधा सवाल… जवाब कौन देगा?
एक किसान साइकिल पर निकलकर पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर रहा है। अब सवाल यह नहीं कि यात्रा कितनी लंबी है।सवाल यह है कि क्या सत्ता के कान तक यह आवाज पहुंचेगी या फिर यह भी ‘देशभक्ति’ के शोर में दबा दी जाएगी?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

