गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी का उनके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : …और बढ़ गई बेचैनी… बकरे की बलि !… योगः आयोजने कौशलम्… रिपोर्ट… रेत की अर्थव्यवस्था…अनोखी कांग्रेस… – आशीष तिवारी

​परिजनों के सामने से गए बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर बाद अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान वहां एक नीली बलेनो कार आकर रुकी, जिसमें से दो हथियारबंद अज्ञात युवक नीचे उतरे, और गिरीश यादव को पकड़कर जबरन कार में बैठाना शुरू कर दिया। ​

narayana

घर के सामने हलचल देखकर व्यवसायी के परिजन तुरंत बीच-बचाव करने दौड़े और शोर मचाया, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने परिजनों को धक्का देकर गिरीश यादव को, जो उस वक्त अर्धनग्न अवस्था में थे, जबरन गाड़ी में ठूंसकर कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए।

अंतरराज्यीय नाकों पर की चेकिंग

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थानों और चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया है। मध्य प्रदेश की सीमा नजदीक होने के कारण अंतरराज्यीय नाकों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की विवेचना जारी- एएसपी

घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि ​कल मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में एक किराना व्यवसायी गिरीश यादव नाम के व्यक्ति को दो लोग कार से आकर उठा कर ले गए हैं। क्यों लेकर गए हैं, इसकी जानकारी हम जुटा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर पतासाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार वालों को केवल यही पता है कि कोई आकर उनको उठा के ले गया है। पहले उसने नाम पूछा, उसके बाद सीधा उठा कर ले गए हैं। उसके आगे अभी परिवार वाले कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उनके द्वारा भी यह बताया गया है कि हाथ में पिस्टल जैसा कुछ वो रखे हुए थे, और उसके आधार पर ही उसको उठा के वहां से ले गए हैं।

हम ​लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। गाड़ी से संबंधित इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं, और जो विक्टिम है, उसके संबंध में भी जानकारी कलेक्ट कर रहे हैं कि कहीं इसकी किसी से दुश्मनी या उधारी आदि का कोई मामला तो नहीं है। उसके सब आयामों पर इन्वेस्टिगेशन करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं।

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m