शेख आरिफ, श्योपुर। जिला जेल परिसर से एक कैदी के फिल्मी अंदाज में फरार होने की खबर सामने आई है। अपहरण के मामले में कैदी आरोपी अरविन्द कुशवाह जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गीता पाठ की क्लास के दौरान मिला मौका
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जेल परिसर में बंदियों के लिए ऑनलाइन ‘गीता पाठ’ ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मौका पाकर बंदी अरविन्द कुशवाह सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बच निकला। उसने ओढ़ने वाली चादर की लंबी रस्सी बनाई और 22 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर उसे लांघ दिया।
23 अगस्त महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
31 मार्च से जेल में बंद था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी अरविन्द कुशवाह को बीती 31 मार्च को कराहल थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही श्योपुर पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। शहर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर फरार बंदी की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दोबारा सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा, वहीं इस लापरवाही को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।
MP में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर; आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

