दीपक भारद्वाज ,पलवल। पलवल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बीच बाजार में मामूली कहासुनी में एक वयक्ति ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी और खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने मृतक बिक्रम को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार पलवल मेन बाजार में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले पाली राजस्थान में रहने वाले दो सगे भाइयों सुरेश व बिक्रम में आपसी कहासुनी हो। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस झगड़े में बिक्रम को गहरी चोट लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश को इस बात का अहसास होते ही वो सीधे पुलिस के पास पहुंचा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां भीड़-भाड़ पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक बिक्रम पुलिस को सूचना देने वाले सुरेश का सगा भाई है। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

