निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में देर रात बवाल मच गया। जहां वाहन चालकों ने RTO चौकी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आरटीओ से जुड़े एक वाहन में तोड़फोड़ भी की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और आरटीओ का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।

सिवनी जिले के खवासा स्थित महाराष्ट्र मध्य प्रदेश बॉर्डर में देर रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल, RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि चेकिंग से नाराज वाहन चालकों ने अस्थाई RTO चौकी को आग के हवाले कर दिया। वहीं RTO से जुड़े एक वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ किए जाने और आगजनी की खबर है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: 5 कोच के कांच टूटे, CCTV वीडियो आया सामने

इस घटना के बाद मौके पर पुलिस और आरटीओ का अमला पहुंचा स्थिति को काबू में किया। वाहन चालकों ने उत्पात क्यों मचाया और चेकिंग के दौरान क्या घटनाक्रम हुआ इसकी जानकारी RTO अधिकारियों के बयान के बाद ही पता चल पाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m