निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी से शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल के शिक्षक पर कक्षा नौंवी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया घिनौना काम: घर के बाहर खेल रही मासूम को कमरे में ले गया 50 साल का शख्स, फिर… POCSO एक्ट में मामला दर्ज
छात्रा को कमर से पकड़कर अपनी ओर खींचा
यह घटना 29 मई की बताई जा रही है। बखारी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा स्कूल में अपनी पूरक परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) लेने के लिए आई थी। तभी स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार नायक ने उसे अकेला पाकर पहले कमर से पकड़कर अपनी ओर खींचा। आरोपी शिक्षक यही नहीं रूका उसने छात्रा को अंदर कमरे में बुलाया और प्रश्नपत्र बताने का लालच देते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।
CCTV वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
घटना का CCTV फुटेड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में शिक्षक की करतूत साफ नजर आ रही है, जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ जाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज के बाद बवाल: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला, अब पति पर लगा किडनैपिंग का आरोप
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवनी पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक कृष्ण कुमार नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

