सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में बाल अपराध की घिनौनी घटना सामने आई है। जहां 50 वर्षीय पड़ोसी ने 8 वर्षीय नाबालिग मासूम के साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
READ MORE: वीडियो कॉल पर पत्नी को किया बाय-बाय और लगा ली फांसीः मृतक आरक्षक को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति और 2 बच्चे भी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर अकेली खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले राजू नामदेव (50 वर्ष) ने उसका हाथ पकड़कर पास के कमरे में ले जाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
READ MORE: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन: डिलीट चैट और व्हाट्सएप बैकअप खंगाल रही एजेंसी, क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल
पुलिस ने गंभीरता से मामले को लिया। ग्वालियर से महिला अधिकारी मोहिनी वर्मा डबरा पहुंचीं। उन्होंने मासूम और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। देर रात आरोपी राजू नामदेव के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

