निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे नागपुर निवासी कपल ने प्राइवेसी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपल का दावा है कि उनके कमरे के पर्दे में बने एक छोटे से छेद से कोई उन्हें देख रहा था। उन्होंने कथित तौर पर रिजॉर्ट के अज्ञात कर्मचारियों द्वारा वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई है।
READ MORE: ‘मदद कर दो मैडम…’ पति की गुहार बेअसर, सरकारी अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती मां ने दिया बच्चे को जन्म
कपल का कहना है कि यह घटना तब हुई जब वे कमरे में निजी पल बिता रहे थे। उन्होंने सबसे पहले इस बात की सूचना रिजॉर्ट प्रबंधन को दी। इसके बाद कुरई पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरे, पर्दे में बने कथित छेद और घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
READ MORE: एक साथ उठीं 6 अर्थियां तो सबकी आंखें हो गई नमः सारंगपुर हादसे के शिकार परिवार को दी अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।इस घटना से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिजॉर्ट प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


