कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के प्रतिष्ठित IIITDM संस्थान में चल रहे एनसीसी (NCC) कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कैंप में शामिल हुए कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,
31 बच्चे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार
दरअसल हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार हुए 37 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स इनमें 21 छात्र और 16 छात्रा शामिल है। तीन से चार छात्रों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी बी अस्पताल पहुंचे। ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में 14 मई से आयोजित एनसीसी कैडेट्स का ट्रेनिंग कैंप किया गया था। कैंप में आसपास के जिलों के 450 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए थे। 24 मई तक एनसीसी कैडेट्स का ट्रेनिंग कैंप चलेगा।
खुले आसमान में ट्रेनिंग से बिगड़ी तबीयत
बताया जाता है कि बढ़ते तापमान और खुले आसमान में ट्रेनिंग से एनसीसी कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी। जबलपुर में चार दिनों से अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री बना हुआ है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम एनसीसी कैडेट्स के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। एनसीसी कैडेट्स के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

