चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ रेकी कर एक कॉन्टैक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

MP BJP का बड़ा दांव: निगम-मंडल पदाधिकारियों के लिए नया नियम, नहीं मिलेगा मंत्री का दर्जा और प्रोटोकॉल

पेट्रोल पंप के पास मारी 4 गोली

दरअसल यह वारदात गुलाब कॉलोनी में स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने मृतक पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक 4 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभेन्द्र सिंह तोमर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अग्रवाल नगर का निवासी था। अभेन्द्र मूल रूप से भिंड का रहने वाला था और इंदौर में कॉन्टैक्टर (ठेकेदारी) का काम करता था।

विष्णु हत्याकांड में मृतक का नाम आया था

बताया जाता है कि मृतक 4 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। साल 2024 में हुए चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड में भी मृतक अभेन्द्र सिंह तोमर का नाम सामने आया था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m