Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी की वार्षिक आमसभा (AGM) शुक्रवार को जयपुर स्थित RCA अकादमी में आयोजित हुई। दोपहर 3 बजे शुरू हुई बैठक में पिछले 90 दिनों के दौरान एडहॉक कमेटी द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।
बैठक में तीन जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहे। सवाई माधोपुर और नागौर को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि धौलपुर के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

AGM में RCA की सोशल मीडिया गतिविधियों की समीक्षा, घरेलू क्रिकेटरों के दैनिक भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, जयपुर और उदयपुर में प्रस्तावित RCA स्टेडियमों के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा मौजूदा लोकपाल को हटाने का फैसला लिया गया। एडहॉक कमेटी ने बताया कि जल्द ही नए लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो RCA चुनाव कराने को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
AGM में भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के निलंबन को बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। एडहॉक कमेटी के अनुसार, एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और पॉक्सो से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 25 दिन का समय दिया गया है।
कमेटी ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
शत्रुघ्न तिवारी बोले, आरोप साबित हुए तो क्रिकेट छोड़ दूंगा
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस, SOG या किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना था कि पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए, फिर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
तिवारी ने एडहॉक कमेटी की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समिति को इस तरह की जांच कराने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि एडहॉक कमेटी के संयोजक मोहित यादव अपने समर्थकों को भरतपुर जिला क्रिकेट संघ में लाना चाहते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, अगर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं आजीवन क्रिकेट छोड़ दूंगा।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 18 oct 2026: लालू परिवार से मल्लिका शेरावत ने की मुलाकात, 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- शादीशुदा युवक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, निर्वस्त्र हालत में कुएं में फेंका शव, छुट्टी में जाने पर पुलिस को हुआ शक, आरोपी गिरफ्तार
- शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में लौटते ही फ्लॉप, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए बोल्ड, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास, देखें VIDEO
- गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई कारों को मारी टक्कर
- Tiger Shroff Firing Video : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का VIDEO आया सामने, ड्राइवर हुआ घायल, एक्टर ने दौड़ाई कार
