Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके कांग्रेस नेता समेत कई पार्टियों के नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।

तेजस्वी ने दी राहुल को जन्मदिन की बधाई

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई का संदेश देते हुए लिखा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सफल, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, बर्थडेलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। पीएम मोदी द्वारा राहुल को जन्मदिन की बधाई देना लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को दर्शाता है।

रोहिणी ने भी दी राहुल को बधाई

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, आप निरंतर सामाजिक व् आर्थिक न्याय के क्रियान्वयन , संविधान व् लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सद्प्रयास जारी रखते हुए जनसेवा करते रहें , इसी शुभेच्छा के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व् शुभकामनाएं।

पप्पू यादव ने बताया देश की उम्मीद

कांग्रेस समर्थित पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुलं गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, देश की एकमात्र उम्मीद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, अमेरिकी हमले में मारे जाने वाले नाविकों से लेकर NEET में जान गंवाने वाले बच्चों, देश के पीड़ित किसानों, गरीब, दलित, वंचित, महिला, अल्पसंख्यक, आम आवाम की बस आप ही उम्मीद हो! विश्वगुरु साहब (पीएम मोदी) तो बस ट्रंप…अभिनंदन अभिनंदन।

ये भी पढ़ें- ‘मेरी छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास’, परिवाद दायर करने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान