पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कोलकाता से सटे न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कालेज के यूनियन रूम का ताला खुलने पर आपत्तिजनक सामान मिलने से हड़कंप मच गया. घटना से नाराज छात्रों ने यूनियन रूम पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
कॉलेज के माहौल को लेकर छात्रों में पिछले कुछ समय से असंतोष था. वहीं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि पूर्व छात्र नेताओं के कार्यकाल में ऐसी गतिविधियां होती थीं.
आचार्य प्रफुल्ल चंद्र (एपीसी) कॉलेज के छात्र संघ (यूनियन) कक्ष से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं और बड़ी संख्या में लाठियां बरामद होने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद कालेज परिसर में यूनियन रूम के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, पूरे मामले को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामने लाया. एबीवीपी का दावा है कि यूनियन रूम में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और शुक्रवार को इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. अधिकारियों ने देखा कि डस्टबिन में इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट मिले. वहीं कमरे के अंदर एक जगह पायजामा भी पड़ा हुआ था.
मामले में कॉलेज की छात्रा अदिति रॉय ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जब कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद के नेता मनोज सरकार और सूरज डे जनरल सेक्रेटरी थे, तब इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं.
हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने तय प्रक्रिया के तहत सभी यूनियन रूम खोलने का निर्देश दिया कि पांच सदस्यीय टीम की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ रूम को खोलकर सात दिनों के भीतर विकास भवन को रिपोर्ट भेजना अनिवार्य किया गया है. इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को एपीसी कालेज का यूनियन रूम खोला गया, जहां बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला, जिसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

