आर्मी चीफ आसिम मुनीर अब अपने देश पाकिस्तान के लिए सैन्य कमान संभालने के साथ-साथ देश की बढ़ती आबादी के संकट को भी कमांड करेंगे. हाल में ही शहबाज शरीफ की ओर से बनाई गई एक समिति में मुनीर का भी नाम जोड़ा गया है. सरकार का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि अब राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय बन गया है क्योंकि पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है.

बढ़ती आबादी पर कंट्रोल के लिए एक नई कमेटी बनाई गयी है जिसमें आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी अपनी भूमिका दिखते हुए नजर आएंगे.

ताज्जुब की तो बात यह है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर जितना दुनिया भर में पाकिस्तान की हंसी करा रहे हैं, उतना ही भरोसा पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का जीतते भी जा रहे हैं. इसलिए ही तो पाकिस्तान सरकार ने आसिम मुनीर को सैन्य कमान से अलग एक ऐसी जिम्मेदारी सौंपी है.

पाकिस्तान को लेकर सबसे खास बात यह है कि वहां अंतिम फैसला सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि सेना भी करती है. फैसले चाहे जो भी हो, विदेश नीति हो, अर्थव्यवस्था हो या राष्ट्रीय सुरक्षा का हर बड़े मुद्दे पर सेना की भूमिका रहती है.

समय-समय पर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर के  सुर्खियां भी बटोरते हैं, लेकिन पाकिस्तानी सेना प्रमुख अब अपने देश की अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने की दिशा में भी काम करेंगे. जबकि सेना प्रमुख का काम सेनाओं के बीच में समन्वय बनाना, सेना पर कमांड करना जैसे अनेकों कार्य है.

वर्तमान समय में अभी पाकिस्तान बलूचिस्तान और अफगान सीमा के पास सुरक्षा मुद्दों से जूझ रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अशांति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे की वहां की जनता और सरकार के साथ टकराव की गुंजाइश बढ़ गयी है. इन सब मुद्दों को नजरअंदाज करके एक सेना प्रमुख को जनसंख्या नियंत्रण समिति का हिस्सा बनाना, पाकिस्तान को एक बार फिर से दुनिया के पटल पर लज्जा होने के अलावा और कुछ नहीं मिलने वाला है.

आपको बताते चले कि पाकिस्तान इस समय 25 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का पांचवां देश है, और इसकी वर्तमान रफ्तार के अनुमान पर यह कहा जा सकता है कि 2030 तक वह इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m