कनाडा के टोरंटो शहर में चल रहे प्रसिद्ध स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी.  टोरंटो में एक साल्सा नृत्य उत्सव के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद कनाडा के सबसे बड़े लैटिन स्ट्रीट फेस्टिवल का जश्न मातम में बदल गया. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

पुलिस ने इसे सामूहिक गोलीबारी की घटना बताया है, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए हैं और 3 घायल हैं. टोरंटो पुलिस ने इसे ‘एक्टिव शूटर’ की घटना बताते हुए लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है.

कनाडा के टोरंटो से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुकानों और रेस्तरां से भरे एक व्यस्त इलाके में शनिवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई. यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे के ठीक बाद सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के पास हुई. मिडटाउन टोरंटो में आयोजित हो रहे सालाना लैटिन सांस्कृतिक उत्सव ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल चल रहा था.

पुलिस ने लोगों से शहर के मिडटाउन इलाके से दूर रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध अभी फरार है.

जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, मौके पर भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और हमलावर की तलाश के साथ ही जांच शुरू कर दी है.

आपको बताते चले कि कनाडा में पिछले कुछ समय में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. इस मास शूटिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m