स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज पर कथित हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. इस कारोबारी जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर इस सप्ताह की तीसरी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. यह हमला अमेरिकी समय के अनुसार शनिवार शाम 7:15 बजे शुरू किया गया.
CENTCOM ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले के जवाब में की गई.
अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी पर व्यावसायिक जहाज को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेना के मुताबिक ईरान पर शनिवार को फिर से हमले किए गए. और यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर IRGC द्वारा किए गए हमले के जवाब में की गई. CENTCOM ने बताया कि यह हमला अमेरिकी समय के अनुसार शनिवार शाम 7:15 बजे शुरू किया गया.
CENTCOM के मुताबिक, भारतीय समयानुसार कार्रवाई रविवार रात शुरू हुई. हमले में जहाज में आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे वह आगे यात्रा करने की स्थिति में नहीं रहा. वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, “ईरान ने गलत फैसला लिया, अब इसकी कीमत चुकानी होगी.”
इससे पहले रविवार को IRGC ने दावा किया था कि एक जहाज ने ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर बिना अनुमति तय मार्ग से गुजरने की कोशिश की और चेतावनी के बावजूद रास्ता नहीं बदला. इसके बाद उस पर चेतावनी स्वरूप फायरिंग की गई.
CENTCOM ने कहा कि पहले भी ईरान को कमर्शियल जहाजों पर हमलों के लिए जवाबदेह ठहराने के बाद उसे समझौते का पालन करने का अवसर दिया गया था, लेकिन बात को नहीं समझते हुए उसने हमला किया, जिसके जवाब में यह सैन्य कार्रवाई की गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

