पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में 4 जुलाई से लापता बच्ची का शव एक बोरी में बरामद होने पर स्थानीय लोगों ने इस मामले में एक आरोपी इंद्रजीत मंडल की पीट-पीट हत्या कर दी थी. नाबालिग लड़की के शव मिलने और आरोपी इंद्रजीत मंडल की लिंचिंग के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दोनों परिवारों से मुलाकात की. शनिवार को CM शुभेंदु अधिकारी इंद्रजीत मंडल के परिवार से मिलने पहुंचे.
CM ने इंद्रजीत की हत्या को लिंचिंग मानने से इनकार करते हुए कहा कि भीड़ ने पहचान की पुष्टि के बाद उसकी हत्या की. इंद्रजीत के परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी दी.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इंद्रजीत मंडल की हत्या को लिंचिंग नहीं मानेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस उन लोगों की भी जांच कर रही है जो घटना स्थल पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बारुईपुर हिंसा में मारे गए इंद्रजीत मंडल के परिवार को 25 लाख रुपये और उनके भाई को नौकरी दी.
सीएम ने पहले मृतक बच्ची के घर गए. जहां उसके माता-पिता से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ भी पूरी तरह खड़ी है. इस दौरान CM शुभेंदु अधिकारी ने सूर्यपुर में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया.
मृतक बच्ची के माता-पिता से मिलने के बाद CM शुभेंदु अधिकारी पीट-पीटकर मारे गए इंद्रजीत के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इंद्रजीत मंडल के बड़े भाई को नागरिक स्वयंसेवक के पद का नियुक्ति पत्र और उसके माता-पिता को मदद के तौर पर 25 लाख रुपए का चेक सौंपा.
मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि चुनाव में हार के बाद कुछ राजनीतिक तत्वों, अतिवाम संगठनों और कट्टरपंथी समूहों ने माहौल भड़काने में भूमिका निभाई हो सकती है.
CM शुभेंदु ने मिलने के दौरान ने शनिवार 11 जुलाई 2026 को कहा कि इंद्रजीत मंडल की हत्या को लिंचिंग नहीं मानेंगे. लड़की के रेप और हत्या के बाद हुई अशांति के दौरान भीड़ ने हमला करने से पहले पीड़ित की पहचान कर ली थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

