होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. अमेरिका ने ईरान के सामने नई शर्त रखी है कि वह सार्वजनिक रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले रोकने और समुद्री रास्ता खुला रखने का ऐलान करे. ईरान ने होर्मुज के अंदर एक अलग रास्ता बना दिया है और उसका कहना है कि इसी रास्ते से जहाजों को उसके नियंत्रण में गुजरना है.

अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने पिछले समझौते का उल्लंघन करते हुए व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है. इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर कई जगह हमला किया था.

इस बार लड़ाई होर्मुज को लेकर ही शुरू हुई है. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि होर्मुज का समुद्री रास्ता स्वतंत्र रूप से खोलने का ऐलान ही तय करेगा कि ईरान पर भविष्य की न्यूक्लियर डील के लिए भरोसा किया जा सकता है या नहीं. अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

ट्रंप प्रशासन ने ईरान को स्पष्ट संदेश भेजा है कि वह सार्वजनिक रूप से  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुले रखने और कारोबारी जहाजों पर हमले रोकने की प्रतिबद्धता जताए.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने प्राइवेट तौर पर ट्रंप के सलाहकारों से कहा कि हालिया हमले ‘गलती’ थे. ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि जहाजों पर हुए हमले कट्टरपंथी तत्वों के कारण हुआ. 

ईरान और अमेरिका के बीच एक तरफ न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन दूसरी तरफ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नया टकराव खड़ा हो गया है.

ईरान होर्मुज में जहाजों को अपने नियंत्रण में गुजरने की बात करता है वहीं दूसरी ओर अमेरिका एक अलग कॉरिडोर चलाने के प्रयास में है. इस बार लड़ाई होर्मुज के अंदर अलग-अलगर रास्तों को लेकर ही हो रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m