अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जयसिंहनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ले जाए जा रहे 76 मवेशियों को बचा लिया। सीधी से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर ले जाए जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें मवेशियों को बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने करीब 49 लाख रुपये कीमत के मवेशी और वाहन जब्त करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार चालकों की तलाश जारी है। फिलहाल जयसिंहनगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं बचाए गए मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।

READ MORE: 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी: अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड, POCSO के तहत केस दर्ज

 जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ले जाए जा रहे 76 नग मवेशियों को बचाया है। पुलिस ने मवेशियों से भरे दो ट्रकों को पकड़कर करीब 49 लाख रुपये कीमत के मवेशी और वाहनों को जब्त किया है। मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार चालकों की तलाश जारी है।

जिले की जयसिंहनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीधी जिले की ओर से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर की तरफ मवेशियों से भरे ट्रक जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों को रोका, जिनमें 76 नग मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। कई मवेशियों को रस्सियों से बांधकर एक-दूसरे के ऊपर लादा गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी,पुलिस ने तत्काल मवेशियों को ट्रकों से उतरवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पशु चिकित्सकों की मदद से उनका परीक्षण कराया, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मो वाली और सफीक नामक पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रकों के चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

READ MORE: कानून के आगे रसूख फेल: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को 2 साल की जेल, 15 साल बाद आया फैसला

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मवेशियों और वाहनों की कुल कीमत लगभग 49 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, पशु संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जयसिंहनगर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m