अजयारविंद नामदेव, शहडोल। सरकार भले ही करोड़ों खर्च कर आधुनिक अस्पताल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही हो, लेकिन शहडोल के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की तस्वीर इन दावों की पोल खोल रही है। ट्रॉमा आईसीयू वार्ड की छत से अचानक पानी टपकने लगा, जिससे मरीजों के ऊपर पानी गिरने लगा। हालात बिगड़ते देख अस्पताल स्टाफ को आनन-फानन में बेड और वेंटिलेटर हटाने पड़े।
जिला अस्पताल के अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मरीजों को ऊपर टपकते पानी के इस दुखद पल को अपने मोबाइल कैमरी कैद कर लिए। अस्पताल के इस अव्यवस्था का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीयू में पानी भरने की इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शहडोल संभाग के सबसे बड़े और इकलौते कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रॉमा आईसीयू वार्ड में अचानक छत से पानी टपकने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालत ऐसी हो गई कि मरीजों के ऊपर लगातार पानी गिरने लगा और अस्पताल स्टाफ को आनन-फानन में बेड व वेंटिलेटर खिसकाने पड़े। कुछ ही देर में आईसीयू कमरे में पानी भर गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने पानी बाहर निकाला और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल की छत पर लैब निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीपेज होकर पानी आईसीयू तक पहुंच गया। गनीमत रही कि समय रहते मरीजों को सुरक्षित कर लिया गया।
संभाग के इस बड़े अस्पताल में शहडोल सहित अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी और छत्तीसगढ़ सीमा से लगे क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ का कहना है कि कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कर दिया है। छत में सीपेज का पता लगाने के लिए एनएचएम के इंजीनियर से कहा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

