अजयारविंद नामदेव, शहडोल। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले रिश्ते का खौफनाक अंत उस वक्त हो गया, जब पति के मन में पत्नी के चरित्र को लेकर पैदा हुआ, संदेह खूनी वारदात में बदल गया। मोबाइल पर किसी से बात करने के शक में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार लगने से पत्नी ने पति के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव की बताई जा रही है।
READ MORE: वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा: 290% अधिक संपत्ति का खुलासा, जांच जारी
बुढार थाना क्षेत्र के सरईकापा निवासी सुनील बैगा को अपनी पत्नी काजल बैगा के मोबाइल पर किसी से बातचीत करने को लेकर संदेह था। बताया जा रहा है कि काजल अक्सर फोन पर बातचीत करती थी, जो उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए सुनील ने धारदार कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से काजल जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई।
READ MORE: महिला टीचर की क्रूरता: कक्षा-1 की बच्ची के साथ की मारपीट, कान का पर्दा फटा; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि पति उसके पास मौजूद रहा और देखते ही देखते पत्नी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बुढार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। शव का पंचनामा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी के मोबाइल पर किसी से बातचीत करने का संदेह था,इसी संदेह के चलते उसने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


