मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के टीचर की मारपीट से मासूम बच्ची के कान का पर्दा फटने का माता पिता ने गंभीर आरोप लगाया है। यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा सांभवि तिवारी के साथ स्कूल की अध्यापिका अमृता सिंह पर मारपीट करने व मारपीट से उनकी बेटी के कान के पर्दे में छेद हो जाने का आरोप माता पिता ने लगाया है। वहीं इस मामले की शिकायत माता पिता के द्वारा लिखित रूप से जिला कलेक्टर को भी दी गई है, जिसके बाद कलेक्टर ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए है।
READ MORE: खतरे में नौनिहाल! अंचल के सबसे बड़े अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची मासूम की जान
दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। जहां कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा सांभवि के पिता राजेश तिवारी का आरोप है की पिछले महीने की 15 जुलाई को उनकी बेटी सांभवी के साथ स्कूल में अध्यापिका अमृता सिंह ने मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मारपीट की घटना के बाद से उनकी बेटी लगातार कान दर्द की शिकायत किया करती थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाया।
READ MORE: इंदौर में निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का नहीं हुआ खुलासा
जांच उपरांत डॉक्टर का कहना था की उनकी बेटी के कान के पर्दे में छेद हो गया है जिस कारण उसे दर्द रहता है, पिता का कहना है उन्होंने डॉक्टर की रिपोर्ट से स्कूल वालों को अवगत कराया तो पहले तो उन्होंने बेटी के इलाज में सहयोग करने की बात कही थी। लेकिन बाद में इलाज कराना तो दूर, उन्होंने स्कूल से बेटी का नाम काट कर टीसी पकड़ा दी। आज भी स्कूल प्रबंधन अपनी टीचर का बचाव कर रहा है, जिसके बाद मजबूरन उन्हें जिले के कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत करना पड़ी है।
वहीं शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच कराने की टीकमगढ़ कलेक्टर ने बात कही है। वहीं जब स्कूल प्रबंधन से इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया की टीचर ने बच्ची को मारा है। प्रिंसिपल ने कहा कि हमने छात्रा के माता पिता को पूरा सहयोग किया और हमने बच्ची के इलाज के लिये भी अपने स्तर से नाक कान गला विशेषज्ञों से बात कर ली थी। लेकिन उनके परिजन इलाज को राजी नहीं हुए, वे अपने बच्चे का इलाज ग्वालियर कराना चाहते थे। हमने उन्हें पूरा सहयोग किया है वही टीसी काटने की बात है तो छात्रा के माता पिता ने ही स्कूल से नाम कटवाने का फॉर्म भर कर हमें दिया था। रहा मारपीट का सवाल तो टीचर ने बच्चे के साथ ऐसी कोई गंभीर मारपीट नहीं की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


