अजयारविंद नामदेव, शहडोल। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ब्यौहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी की कफ सिरप की 50 शीशियां बरामद कीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
READ MORE: संदिग्ध हालात में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव: शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा से कफ सिरप की खेप ब्यौहारी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन से OHMS फेंडीकफ की 50 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, यानी कुल करीब पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई,प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रीवा से कफ सिरप खरीदकर ब्यौहारी लाते थे और यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।
मामले में पुलिस ने रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।इस कार्रवाई में कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यौहारी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कफ सिरप के कारोबार पर शिकंजा कसने का संदेश गया है। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी कोई भूमिका है या नहीं।
READ MORE: दीपावली से पहले MP में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 2 फीसदी DA बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, भोपाल में डाक भवन के सामने किया प्रदर्शन
वही इस मामले में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ झरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुढ़ार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की 50 शीशियां जब्त की हैं। मामले में रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रीवा से कफ सिरप लाकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। कार, कफ सिरप और मोबाइल सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

