अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले में एक बार फिर संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भगवानदिन सिंह गोंड की कुएं में मिली लाश के मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और गेट के सामने धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि भगवानदिन सिंह की यह मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक की पत्नी भगवती सिंह गोंड ने कलेक्टर को दिए लिखित आवेदन में कहा है कि 2 जनवरी 2026 को भगवानदिन सिंह घर से धान की राशि लेने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
ये भी पढ़ें: शहडोल में रेत माफिया की हिम्मत देखिए, VIDEO: कार्रवाई से पहले अफसरों की रेकी, खनिज अमलें के सामने से गाड़ी लेके फरार हुए माफिया
शरीर पर मिले थे चोट के निशान
दो दिन बाद 3 जनवरी को गांव के पास स्थित एक कुएं में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव बाहर निकलने के बाद शरीर पर चोट के निशान पाए गए। जिससे हत्या की आशंका और गहराती है। परिजनों का यह भी आरोप है कि मृतक को कुछ लोगों ने फोन कर बुलाया था और बाद में चार लाख रुपये लेकर मामला दबाने का दबाव बनाया गया। इसके बावजूद जैतपुर पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी
इसी निष्क्रियता से नाराज होकर ग्रामीणों ने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना शुरू किया गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जब तक भगवानदिन सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: फरार आरोपी पर ‘1 रुपये’ का इनाम: काफी कोशिशों के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहा शातिर क्रिमिनल, अब पुलिस ने किया अनोखा प्रयोग
समझाइश के बाद भी नहीं माने ग्रामीण
वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी और जांच व कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन पीड़ित परिवार और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। कलेक्ट्रेट गेट के सामने जारी यह धरना अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं पूरे मामले ने जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


