शंभू. शंभू बार्डर एक बार फिर से आंदोलन को लेकर चर्चा में है. अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में किसानों द्वारा 21 जुलाई को दिए गए दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए पुलिस द्वारा अमृतसर-दिल्ली G.T. रोड पर बड़े स्तर पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है. यहां बड़े एरिया को सील कर दिया गया है. हालात को देखते हुए बड़े पैमाने में पुलिस तैनात है. इसके पहले भी किसानों ने शंभू बार्डर को अपने आंदोलन का खास केंद्र बना कर रखा था.
खबर है कि आज के आंदोलन को लेकर भी बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा जे.सी.बी. और पोकलेन मशीनों की मदद से मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे किसी भी स्थिति से बचा जा सके. G.T. रोड पर सख्ती के कारण वाहनों के ट्रैफिक का बोझ अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आ गया है, जिसके कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है.लोग ट्रेफिक जाम होने के कारण काफी परेशान हैं.

वाहनों की आवाजाही के दबाव के कारण लालडू से लेकर लेहली तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हाईवे के साथ-साथ दोनों तरफ की सर्विस रोड भी ट्रैफिक से पूरी तरह जाम हैं. इस कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा

