हेमंत शर्मा, इंदौर। एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई है। वही इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला बच्ची का ही एक नाबालिग पड़ोसी है। वही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ऑटोमोबाइल्स व्यापारी से धोखाधड़ी: आभूषण बनाने के नाम पर नामी सराफा पिता-पुत्र ने की करोड़ों की ठगी, 

अश्लील कृत्य को अंजाम दिया

दरअसल इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 3 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका नाबालिग पड़ोसी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने बच्ची को टमाटर खिलाने का लालच दिया और उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ अश्लील कृत्य को अंजाम दिया। वही जब अपने घर पहुंची, तब जाकर परिजनों को इस खौफनाक वारदात का पता चला।

आरोपी नाबालिग पड़ोसी पुलिस हिरासत में

जिसके बाद पीड़ित परिवार सीधे गांधीनगर थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग पड़ोसी को हिरासत में भी ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी निधि सक्सेना -एसीपी ने दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m