विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा)। Shamshabad Renamed Suryanagar: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद का नाम बदल कर सूर्यनगर हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके नए नाम की घोषणा की है। जिसके बाद अब शमशाबाद ‘सूर्यनगर’ के नाम से पहचना जाएगा।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा के शमशाबाद में आयोजित ‘कृषक हितग्राही सम्मेलन’ में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने शमशाबाद का नाम बदलने की मांग रखी थी।
सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि आपकी डिमांड पर शमशाबाद अब सूर्य नगर बनाया जाएगा। शमशाबाद की घोषणा के बाद सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

