रायबरेली l जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज रायबरेली में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया, जहाँ उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना पर कड़ा रुख अपनाया और गौ संरक्षण के लिए जन जागरूकता का आह्वान किया।
चढ़ावा चोरी की घटना की निंदा
लालगंज कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े, और उनका सम्मान कर पूजा-अर्चना की गई।
बताया जा रहा है कि शंकराचार्य रायबरेली के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जिससे उनके संदेश को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। इसी क्रम में, रायबरेली के खीरों विकास क्षेत्र के सेमरी चौराहे पर शंकराचार्य की ‘गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया।
READ MORE: बलिया में मंत्री ओपी राजभर का SP ने किया विरोध, काले झंडे दिखाए, फिर पुलिस ने…
जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।
इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शंकराचार्य का अभिनंदन किया। लोगो को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और लोगों से इस मुद्दे पर जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।
शंकराचार्य ने बताया कि ‘गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक करना तथा गौ रक्षा के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन तैयार करना है।

