आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली लहरोंनी ग्राम पंचायत के बमोरी गांव में चीते की आमद से भारी दहशत फैल गई है। यहां एक चीते ने घर के बाहर झोपड़ी में बंधे गाय के बछड़ों पर अचानक हमला बोल दिया और दो बछड़ों को अपना शिकार बना लिया।
ये भी पढ़ें: करोड़ों का पुल या मक्का सुखाने का खलिहान? सड़क पर फसल फैलाकर रास्ता किया बंद, जिम्मेदार मौन!
जिस वक्त यह घटना हुई, घर के अंदर दंपति सो रहे थे। आहट होने पर जब उन्होंने बाहर देखा तो चीते को शिकार करते देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चीता झोपड़ी के बाहर शिकार करता साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है। डरे हुए पशुपालक और ग्रामीण अब वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

