आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अगरा वन परिक्षेत्र के ग्राम खड़ेरा में ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। P.O.R. प्रकरण के तहत की जा रही कार्रवाई के दौरान उग्र भीड़ ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की, वनरक्षक की वर्दी फाड़ दी और दो कर्मचारियों से जातिसूचक गाली-गलौज भी की।

ये भी पढ़ें: अंजलि अरोड़ा के ‘मां सीता’ बनने पर भड़कीं साध्वी हर्षा रिछारिया, शंकराचार्य को बताया ‘दोगला’ और ‘तथाकथित संत’, कहा- ‘मुझे नचनिया कहने वाले…

शासकीय वाहनों में तोड़फोड़, पूर्व सैनिक ने किया हवाई फायर

हमलावरों ने वन विभाग के शासकीय और अनुबंधित वाहनों पर पत्थरों व लाठियों से हमला कर तोड़फोड़ की। स्थिति बेकाबू होते देख भीड़ को नियंत्रित करने और जान बचाने के लिए टीम में शामिल एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। इसके बाद वन अमला किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें: चलती फॉर्च्यूनर का खोला गेट, बनाई रील … पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने फिर दिखाई सत्ता की हनक, पीछे चलती रही पुलिस

मगरदा थाने में शिकायत दर्ज, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मगरदा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m