आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जानपुरा में रास्ते से निकलने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और लोहे के सरिए चले, जिसमें महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
READ MORE: मझगांव बांध सत्याग्रह में बड़ा एक्शन: घसीटकर हिरासत में ली गईं महिला नेता, ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प
जानकारी के अनुसार, जानपुरा गांव में आम रास्ते से गुजरने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और लोहे के सरिए लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की महिलाओं सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान होकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत श्योपुर जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं मारपीट की घटना का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर बड़ी ही बेरहमी से लाठी-डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर और जिला अस्पताल पहुँची। पुलिस ने घायलों के बयानों और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


