आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के इचना खेड़ली गांव में चार दिन पहले बैरवा समाज के दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में युवतियों पर कमेंट करना पड़ा भारी; साथियों ने मनचलों को सिखाया सबक, मारपीट का VIDEO वायरल

जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले हुए इस खूनी संघर्ष में मारपीट के दौरान पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें रामस्वरूप बैरवा को गंभीर चोटें आई थीं। जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें राजस्थान के कोटा रेफर किया गया था, जहां चार दिन बाद उपचार के दौरान रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m