सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला युवतियों पर फब्तियां कसने और उसके बाद हुए विवाद से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: मंडीदीप में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष! लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12:30 बजे होटल में काम करके घर लौट रहीं कुछ युवतियां डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने गाड़ी में बैठी युवतियों पर कथित तौर पर कमेंट कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवतियों के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंच गए और कमेंट करने वाले युवकों से भिड़कर उन्हें सबक सिखाया। रात के अंधेरे में हुई इस घटना का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो और इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m