आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में माता शबरी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एफआईआर की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़ें: कलेक्टर से मिलने 20 किमी पैदल चले Gen-Alpha! एकलव्य आवासीय विद्यालय में बदहाली और प्रताड़ना का आरोप

सस्पेंशन के बाद अब FIR की मांग पर अड़ीं छात्राएं

आरोपी शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई के बाद भी छात्राओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। छात्राएं और स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि केवल सस्पेंशन काफी नहीं है, आरोपी शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: ‘बैहर में मौतों का आंकड़ा 24!’ बैगा-गोंड बच्चों की मौत से मचा हड़कंप; विधायक ने आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

कलेक्टर कर चुकी हैं सस्पेंड

मामला सामने आते ही कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था, वहीं संबंधित अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की जा चुकी है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने और शिकायत छिपाने के आरोप में हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m