आरिफ शेख, श्योपुर। जिले के रायपुरा इलाके में मनिहारी का सामान बेचकर स्कूटी से अपने घर लौट रही दो युवतियों के साथ बाइक सवार तीन युवकों द्वारा सरेराह छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवतियों ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए मौके पर ही एक आरोपी को दबोच लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: शिवपुरी में बेखौफ बदमाश: युवती से बीच सड़क की छेड़छाड़ और मारपीट, Video वायरल
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं छेड़छाड़ की इस घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

