परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में फिजिकल थाना क्षेत्र के विष्णु मंदिर इलाके में बीच सड़क युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी। बचाने आई दूसरी लड़की के साथ भी अश्लील हरकत करने का आरोप है।

READ MORE: स्पा सेंटर पर आधी रात पुलिस का छापा: अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर दो युवक हिरासत में, नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शिकायत में आरोपी ब्रजेंद्र सिंह गुर्जर, ब्रजमोहन गुर्जर, मोनू चंदेल और विक्रम बुंदेला के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

READ MORE: 4 रुपये का रिफंड मांगना पड़ा भारी: ठगों ने मोबाइल हैक कर महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार, गूगल पर तलाश रही थी हेल्पलाइन नंबर 

वहीं इस मामले में फिजिकल थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया तो बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। क्या मामला सिर्फ एफआईआर तक ही सीमित रह जाएगा, जबकि लोग आरोपियों के जुलूस की मांग कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m