आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: रतलाम में पुलिस टीम पर पथराव: महिला समेत 2 पुलिसकर्मी घायल, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दरअसल, पूरी घटना आबदा थाना इलाके के सुसबाड़ा गांव की है। यहां अचानक तूफान ने दस्तक दी जिसकी चपेट में एक परिवार आ गया। बताया जा रहा है कि भीमा आदिवासी नामक शख्स तेज हवाओं और बारिश से बचने के लिए अपने परिवार के साथ टीन शेड से बने मकान के नीचे पहुंच गया। लेकिन हवा इतनी तेज थी कि दीवार गिर गई और सभी लोग उसमें दब गए। 

यह भी पढ़ें: ‘दूसरे लड़के से बात करती थी पत्नी’! मायके में फांसी पर लटकी मिली लाश, पति के बयान से उलझी मिस्ट्री

इस हादसे में भीमा आदिवासी, पत्नी सीमा और बहू राजवती की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग रिंकू आदिवासी और विष्णु गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m