तरनतारन। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को बड़ा झटका लगा. खबर है कि महासचिव इकबाल सिंह संधू पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने ने शिअद की प्रथम सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया. इकबाल तरनतारन हलके से टिकट के प्रबल दावेदार थे, साथ ही पार्टी में उनकी खास भूमिका थी. अचानक पार्टी का साथ छोड़ना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के माध्यम से वर्ष 1996 में शिअद से जुड़े इकबाल सिंह संधू मूल रुप में गांव मथरेवाल से संबंधित हैं. वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार दौरान एसएस बोर्ड के सदस्य रहे हैं. बाद में वह जिले के युवा विंग के अध्यक्ष भी रहे. मरहूम सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के हलके में दखल देने बदले उनको एक बार शिअद से निष्काशित कर दिया गया था. बाद में इकबाल सिंह संधू की शिअद में वापसी हुई थी. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनको राष्ट्रीय महासचिव के अलावा वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था.
सूत्रों की मानें तो इकबाल सिंह संधू अब आने वाले दिनों में किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे. उनका कहना है कि वर्करों की राय लेकर ही आगे का फैसला किया जाएगा.
- मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं? ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…
- वीडियो कॉल पर 11 साल की बच्ची के सामने उतारे कपड़े, शर्मनाक हरकत के बाद मामला दर्ज
- Morning News Brief: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के प्रतिनिधियों को अमेरिका वीजा देने से इनकार, अपने नाम की SIM किसी को देना पड़ेगा भारी
- बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली-फूली बनेगी बूंदी
- मोतिहारी के हरदिया पुल का एप्रोच पथ फिर विवादों में, मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल



