होशियारपुर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले शिरोमणि अकाली दल भी पार्टी संगठन में अहम नियुक्ति की गई. अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा हलका होशियारपुर के हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेता संजीव तलवाड़ को जिला अकाली जत्था होशियारपुर (शहरी) का प्रधान नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से इस संबंध में घोषणा की गई.
पार्टी की इस ओर से की गई नियुक्ति को पार्टी के शहरी संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संजीव तलवाड़ पहले से ही विधानसभा हलका होशियारपुर के हलका इंचार्ज के तौर पर पार्टी की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं.अब उन्हें जिला अकाली जत्था होशियारपुर (शहरी) के प्रधान की जिम्मेदारी भी दी गई है.
आपको बता दें कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संजीव तलवाड़ के सामने शहरी क्षेत्र में पार्टी के संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.
- नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़: महंगे स्विमिंग पूल को कहा अलविदा, बारिश के पानी में यूं लगा रहे गोते, मन मोह रहा VIDEO
- न्यायपालिका का अपमान करने पर दिल्ली हाईकोर्ट भड़की; CBI को शख्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया
- BIG BREAKING: रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को मिली धमकी, मांगी 50 करोड़ की फिरौती…
- CID का इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: माइनिंग की गाड़ियों से वसूल रहा था एंट्री फीस, ACB ने रंगेहाथ दबोचा
- बंगाल में SIR प्रक्रिया के 37 लाख मामले अभी भी पेंडिंग, EC ने SC ने 42 ट्रिब्यूनल बनाने की मांग की



