शिरोमणि अकाली दल दस जनवरी को पार्टी प्रधान सुखबीर बादल का इस्तीफा स्वीकार करने वाली है। उसके अलावा भी कई ने पार्टी को अपना इस्तीफा दिया है उन सभी को कल स्वीकार कर किया जाएगा। वर्किंग कमेटी ने अब तक इस सभी के इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन अब इसे स्वीकार कर तख्त साहिब को सूचित किया जाने को कहा गया है।
आपको बता दे कि दो दिसंबर को जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह सहित चार अन्य जत्थेदारों ने सुखबीर सहित तमाम अकाली लीडरशिप को सजा सुनाई थी, तब वर्किंग कमेटी से यह भी कहा था कि इनके इस्तीफे तीन दिन में स्वीकार करके तख्त साहिब को सूचित किया जाए।

बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से अमृतसर में मिलने के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष डा दलजीत सिंह चीमा ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट पर जानकारी दी कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की मीटिंग दस जनवरी को बुलाई गई है जिसमें सुखबीर सहित जिन नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं, उनपर विचार किया जाएगा।बैठक कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में होगी। पार्टी की पुनर्गठन पर भी बात होगी और नए सिरे से भर्ती अभियान आरंभ किया जाएगा।
- छत्तीसगढ में 5000 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
- हत्या या फिर… एक ही घर से मिला दो लोगों का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन : सीएम साय ने कहा – छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
- 17 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड: फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने परेशान करने वाले मुस्लिम युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल का सहमति पत्र वायरल, मरीज के बेटे ने हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप, सरकार से लगाई गुहार


