मानसा. शिरोमणि अकाली दल को मानसा जिले मेंबड़ा राजनीतिक झटका लगा. खबर है कि यूथ अकाली दल मानसा के जिला शहरी अध्यक्ष हनीश बंसल ने अपनी प्राइमरी मेंबरशिप और जिला शहरी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी के अंदरूनी हालात और लोकल लीडरशिप की परफॉर्मेंस पर गंभीर सवाल उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपना लिखित इस्तीफा भेजा. इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है.
हनीश का कहना है कि मानसा में पार्टी के मौजूदा वर्किंग स्टाइल की वजह से वर्करों का भरोसा लगातार कम हो रहा है और संगठन कमजोर हो रहा है. हनीश बंसल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल से जुड़े हुए हैं और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी वफादारी, ईमानदारी और लगन से निभाया है. अलग-अलग पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन फिलहाल पार्टी के अंदरूनी हालात की वजह से वह घुटन महसूस कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी को अलविदा कहने का फैसला किया.

लगाए यह आरोप
खबर यह भी है कि हनीश ने कई तरह के आरोप पार्टी पर लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मानसा में पार्टी की लोकल लीडरशिप मनमाने तरीके से काम कर रही है और फैसले लेते समय न तो सीनियर नेताओं की राय ली जाती है और न ही ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले वर्करों को भरोसे में लिया जाता है. इस वजह से वर्कर खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहे हैं. बंसल ने कहा कि लोकल लीडरशिप की कारगुजारी ने पार्टी को इतना कमजोर कर दिया है कि अब उसका दोबारा उठना बहुत मुश्किल लग रहा है.
- यूक्रेन के पास MV GOLDEN LEO जहाज पर मिसाइल अटैक, हमले में 4 भारतीयों की मौत
- MP Morning News: विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन, UCC समेत 8 विधेयकों पर चर्चा, CM डॉ मोहन इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- 21 July 2026 Panchang : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Today Weather: बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, मौत बनकर गिरेगी बिजली!

