Shiv Sena Attack On Abhijeet Dipke: चुनाव आयोग (Election Commission) पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। ज्ञानेश कुमार मामले में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की भी एंट्री हो गई है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन करेंगे। हालांकि इस दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवसेना ( एकनाथ शिंदे गुट) को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि शिवसेना फायर हो गई है। शिवसेना ने कॉकरोज जनता पार्टी के नेताओं को जोकर तक कह डला।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि शिवसेना बीजेपी की ‘शेल कंपनी’ है। इस पर शिवसेना ने पलटवार किया है. शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने सीजेपी को राजनीति में आए नए ‘जोकर’ करार दिया है।
अपने एक्स पोस्ट में संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने कहा कि भारत की राजनीति में आए इन नए जोकरों को हम बताना चाहेंगे कि शिवसेना किसी की शेल कंपनी या प्रॉक्सी पार्टी नहीं है। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर सतत काम करनेवाला एक ज्वलंत संगठन है। हमारी पार्टी को महाराष्ट्र की जनता ने पिछले चुनावों 60 विधायक दिए (इसमें 3 निर्दलीय हैं), 7 सांसद चुनकर दिए, 1000 से ज़्यादा नगरसेवक और पार्षद दिए. यह वैभव किसी शेल कंपनी को नहीं, जन सामान्य के दिलों पर राज करनेवाले संगठन को मिलता है।
इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा
संजय निरुपम ने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की जनता का अगाध विश्वास है। इतना विश्वास अर्जित करने के लिए इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “इन जोकरों को यह भी बता देना चाहूंगा कि जिनके लिए ये टेसूएं बहा रहे हैं, उन्हें और उनकी पार्टी को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है। इसका कारण उनका निकम्मापन है। अंत में एक ज्ञान की बात: टीका-टिपण्णी करिए ,मगर तथ्यों के साथ। वरना इस देश की जनता बहुत समझदार है,ऐसा दौड़ाएगी कि छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


