Two Complaint Against CEC Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग (Election Commission) पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। CEC के खिलाफ अब पुलिस शिकायत भी शुरू हो गई है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि पिछले 12 घंटे में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो शिकायत की जा चुकी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के वकील ब्रजेश सिंह ने अटॉर्नी जनरल (Attorney General) को पत्र लिखकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की थी।

पश्चिम बंगाल के कॉष्णानगर से TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार दोपहर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। महुआ मोइत्रा ने इससे पहले अपने एक्स पर मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग की थी। वहीं, अब पुलिस शिकायत का कदम उठाया है। इससे पहले उन्होंने एक्स पर मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश देशद्रोही कुमार और चोर लिखा। साथ ही कहा कि पहले ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से ‘वोट चोरी’ पर माफी मांगने या एफिडेविट फाइल करने को कहा, अब यह साबित हो गया है कि वह खुद दोषी हैं। मोइत्रा ने लिखा,’ज्ञानेश तुम चोर- अब जब यह साबित हो गया है तो तुम देश से माफ़ी क्यों नहीं मांगते और इस्तीफ़ा क्यों नहीं दे देते?’

क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई की भी मांग

वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील ब्रजेश सिंह ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई की अनुमति की मांग की। पत्र में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठाया। साथ ही कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बहु-सदस्यीय चुनाव आयोग को ऐसे चलाया, जैसे सारे फैसले केवल एक व्यक्ति ले रहा हो। साथ ही इसे सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों ने दी गई व्यवस्था के भी खिलाफ बताया है।

विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी में

इधर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष लामबंद होता नजर आ रहा है। अब विपक्ष ने महाभियोग के पहले दिए नोटिस को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यह नोटिस अप्रैल में राज्यसभा के मुख्य सभापति को दिया था। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष की कई अन्य पार्टियों की तरफ से दिए गए महाभियोग के नोटिस में सीईसी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इनमें सबसे गंभीर पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण के आरोप शामिल हैं। दो चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी के पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराने की खबरों के बाद विपक्ष ने फिर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के नोटिस को लेकर सरकार को घेरा है। 

दो आयुक्तों की 14 लिखित आपत्तियों पर खुलासा

बता दें कि SIR पर दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के मीडिया दावे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्षी दलों ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनका इस्तीफा मांगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने और एसआईआर तुरंत रोकने की मांग की है।  इंडियन एक्सप्रेस ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कई बिंदुओं को लेकर मुख्य चुनाव आुक्त और दोनों आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) और विवेक जोशी (Vivek Joshi ) के बीच मतभेद था।  सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने नए वोटरों को जोड़ने और नाम हटाने से लेकर जानकारी छिपाने पर सवाल उठाए हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बिना जानकारी दिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फैसले लिए। शिकायत में सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। दोनों चुनाव आयुक्त ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है। इसके बाद पूरा विपक्ष एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m