Sanjay Gaikwad On Shivaji Maharaj Book Controversy: छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर महाराष्ट्र में कोहराम मच गया है। शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ ने किताब को लेकर प्रकाशक को धमकी दी है। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने ‘शिवाजी कोन होता’ (शिवाजी कौन था?) नाम की किताब के पब्लिशर प्रशांत अंबी को धमकी दी। शिवसेना विधायक ने न सिर्फ धमकी दी ब्लकि पब्लिशर को गाली भी दी है। कांग्रेस ने इसे गुंडागर्दी बताते हुए महाराष्ट्र सीएण देवेंद्र फडणवीस से जांच की मांग की है।
शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ का ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है, जिसमें वो एक किताब के पब्लिशर को गाली देते हुए धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये किताब छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करती है।
दरअसल संजय गायकवाड़ की पत्नी को मंगलवार को ये किताब मिलीं।जब गायकवाड़ ने इसे पढ़ा तो उन्हें लगा कि इसमें शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है और उनके इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसके बाद उन्होंने किताब के पब्लिशर प्रशांत अंबी को फोन किया। उस बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। उसमें गायकवाड़ अंबी को गालियां देते और धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में गायकवाड़ कहते सुनाई देते हैं कि अंबी की जुबान खींच लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का अपमान करने वाली इस किताब को नष्ट कर देना चाहिए और ऐसी किताबें पढ़ना भी नहीं चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अंबी घमंडी है और उसने उनसे बदतमीजी की।
कांग्रेस बोली- तुरंत विधायक के खिलाफ कार्रवाई हो
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि गायकवाड़ बार-बार इस तरह की हरकतें करते हैं। उन्होंने पुराने मामले भी गिनाए: पहला, पिछले साल MLA हॉस्टल की कैंटीन में एक स्टाफ को थप्पड़ मारा था। दूसरा, पुलिस कर्मियों से अपनी गाड़ी धुलवाने का आरोप है। तीसरा, 2024 में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसके दांत की माला गले में पहनकर दिखाई थी। सपकाल ने कहा कि जो नेता खुद को शिवाजी महाराज का वंशज बताता है, उसने जो भाषा इस्तेमाल की वो किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि ऐसे इंसान को शिवाजी महाराज का नाम लेने का भी हक नहीं है।
गायकवाड़ ने ऑडियो पर क्या कहा?
जब ऑडियो वायरल हुआ तो गायकवाड़ ने माना कि ये उनकी ही आवाज है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में कुछ शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
किताब कौन सी है और किसने लिखी?
‘शिवाजी कोन होता’ यानी ‘शिवाजी कौन था’ एक छोटी सी जीवनी है जो छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई है। इसे लिखा था कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे ने। ये किताब पहली बार 1988 में छपी थी। इसे प्रशांत अंबी के प्रकाशन ‘लोकवाङ्मय गृह’ ने छापा था। तब से ये किताब कई बार दोबारा छप चुकी है। गोविंद पानसरे की 2015 में हत्या कर दी गई थी। उन पर कथित तौर पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

