परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया! बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे। बैंक के लॉकर बंद होने के चलते बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। वहीं इस घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह पूरा मामला शिवपुरी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश की गई। शाम करीब 6 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे। बताया जा रहा है कि बैंक के लॉकर बंद होने के चलते बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
ये भी पढ़ें: यहां मुफ्त में मिलेगा हेलमेट: ‘हेलमेट बैंक’ का शुभारंभ, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराकर निःशुल्क ले सकेंगे आप
हैरानी की बात यह है कि इसी बैंक में करीब 10 दिन पहले भी देर रात शटर तोड़कर घुसने का प्रयास किया गया था। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध बदमाश नजर आने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

