परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। पीड़ित जमीन विक्रेता आनंद गोयल ने शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और उनके पुत्र सक्षम जैन पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: प्रिंसिपल पर बैड टच करने का आरोप, छात्राओं ने राज्यपाल के नाम लिखा पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग

18 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप

जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित आनंद गोयल का दावा है कि ककरवाया स्थित करीब 18 बीघा जमीन में से उन्होंने केवल 9 बीघा जमीन ही बेची थी। लेकिन आरोप है कि बाद में सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पूरी की पूरी 18 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। पीड़ित ने इस पूरे मामले में क्षेत्रीय तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें: दाल-चावल खाते ही बिगड़ी तबीयत! फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत महिला की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

मेरे पास 9 बीघा जमीन है, नहीं चाहिएअवैध जमीन: विधायक देवेंद्र जैन

वहीं, दूसरी ओर विधायक देवेंद्र जैन ने अपने और अपने पुत्र पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत और निराधार बताया है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे पास वैधानिक रूप से केवल वही 9 बीघा जमीन है जो खरीदी गई थी। मुझे किसी की एक इंच भी अवैध जमीन की जरूरत नहीं है।

प्रशासन ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m