राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम उदयपुरा में फूड पॉइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार छोटे बच्चों समेत एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी प्रभावितों को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: रेत के विवाद में हत्या: दो सगे भाइयों ने एक युवक को ट्रैक्टर से कुचला, आरोपी फरार 

रात को खाया था दाल-चावल, देर रात शुरू हुई दिक्कतें

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उदयपुरा निवासी परिवार के सदस्यों ने बीती शाम घर पर बने दाल-चावल का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद, यानी देर रात से ही परिवार के सदस्यों को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने जैसी शिकायतें होने लगीं। सुबह तक जब स्थिति अधिक बिगड़ने लगी तो परिजनों को एंबुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: निवाड़ी BMO पर लगे आरोपों का सच! डॉ. मलारया बोले- ‘क्लीन चिट मिलने के बाद भी हो रही साजिश’; सागर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, हालत स्थिर

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सभी पांचों मरीजों को तुरंत वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी मरीजों को मेडिसिन स्पेशलिस्ट की देखरेख में रखा गया है और उन्हें आवश्यक दवाएं व ड्रिप दी जा रही हैं। सभी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m