परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में प्रीतम लोधी अपने चिरपरिचित अंदाज में महिलाओं से जनसंवाद करते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शिवपुरी के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण महिलाएं बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने की मांग करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान विधायक अपने चिरपरिचित अंदाज में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहते सुनाई देते हैं, वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे।

ये भी पढ़ें: वीर भारत न्यास पर कांग्रेस में मतभेद! अंदरूनी कलह के कयास पर PC शर्मा का बड़ा बयान, दिया ये इशारा

वहीं पानी की समस्या पर चर्चा के दौरान वह अपने पास से एक पानी की बोतल निकालकर महिला को देने का प्रयास भी करते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे जनसंवाद का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह व्यवहार महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के प्रति असंवेदनशील प्रतीत होता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m