परवेज, खान, शिवपुरी। करवा चौथ पर पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत नहीं रखा तो मामला थाने पहुंच गया! मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पति ने पत्नी के खिलाफ आवेदन देकर ऐसी बात लिखी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। पति का आरोप है कि पत्नी उसके लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही और चांद की पूजा भी नहीं कर रही। इतना ही नहीं, आवेदन में उसने आशंका जताई कि “व्रत नहीं रखकर वह मुझे मारना चाहती है।” पति ने चेतावनी भी दी कि अगर पत्नी ने इस बार उसके लिए पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देगा।
यह पूरा मामला बदरवास थाना क्षेत्र का है। जहां बिजरावन निवासी बोरलाल आदिवासी (30) ने थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है। आवेदन में पति ने लिखा कि उसने पत्नी से चांद देखकर उसकी लंबी उम्र की कामना करने को कहा, लेकिन पत्नी ऐसा नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: पार्लर जाने की जिद पर पति से हुआ विवाद, महिला ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखा- ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं…’
टीआई बोले- नशे में आया था, आवेदन ले लिया
वहीं इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का आवेदन आया है। आवेदन देने आया व्यक्ति नशे में था। पुलिस ने आवेदन ले लिया है। फिलहाल पत्नी का पक्ष सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

